फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप मालिक से लूट मामले की अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। पेट्रोल पंप मालिक के साथ हुई साढ़े चार लाख की लूट के मामले में पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल सकी है। हालांकि पुलिस का दावा है कि वारदात में संलिप्त बदमाशों को चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर हो जाएगा। देर रात पुलिस ने पंप मालिक की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव ने रात में घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला बजरिया निवासी महेशचंद्र का मुजरिया चौराहे पर पेट्रोल पंप है। मंगलवार रात वह बस से सहसवान आए और शहबाजपुर चौराहे पर उतरकर ई रिक्शा से अपने घर बजरिया जा रहे थे। सिनेमा हाल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक करके ई रिक्शा रुकवा लिया और महेश से नकदी भरा बैग लूटकर फरार हो गए। विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें पीटकर घायल कर दिया। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस ने आनन फानन में सभी थानों को सूचना देकर वाहन चेकिंग शुरू कराई, लेकिन देर रात तक कोई सफलता नहीं मिली। सीओ रामकरन ने बताया कि लूट की वारदात के खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस की चार और सर्विलांस समेत पांच टीमें बनाई गई हैं। संदिग्ध आरोपियों को चिह्नित कर लिया गया है, जल्द ही गिरफ्तारी करके घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

सीओ सिटी से मिलकर की जल्द खुलासे की मांग
- पेट्रोल पंप मालिक के साथ हुई लूट की वारदात को लेकर पेट्रोलियम एसोसिएशन के पदाधिकारी एसएसपी से मिलने उनके आफिस पहुंचे। एसएसपी और एसपी देेहात की गैरमौजूदगी में सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर से मुलाकात कर वारदात के जल्द खुलासे की मांग की। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे में वारदात का खुलासा नहीं हुआ तो शुक्रवार से पेट्रोल पंप व्यवसायी हड़ताल करेंगे। इस मौके पर दिनेश असावा, महेश चंद्र माहेश्वरी, अरुण कुमार, सौरभ, मुकुल माहेश्वरी, रिजवान, सुरेश, नितिन माहेश्वरी, आदर्श सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें