फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर अश्लील कमेंट कर फंसा भोपाल का युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। फेसबुक पर यहां की लड़की से पहले दोस्ती फिर उसके साथ अश्लील बातें करना और उसके फोटो अपने साथ जोड़कर अपलोड कर देने के मामले में मध्य प्रदेश का युवक अंतत: पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। वह भोपाल का निवासी है। लड़की के साथ अपने फोटो बनाने में उसने फोटो एडिटर एप का इस्तेमाल किया था। पूछताछ के बाद शनिवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। बाद में उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

संजय संराठे मध्य प्रदेश में भोपाल जिले के भारकछ कस्बे में वार्ड नंबर-10 निवासी शंकरलाल का बेटा है। करीब डेढ़ साल पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती यहां की एक लड़की से हो गई। दो-तीन महीना तो आपस में बातचीत के बाद संजय ने लड़की के फोटो भी फेसबुक से अपलोड कर लिए। उसने लड़की पर शादी करने के लिए दबाव भी डाला। लड़की के इनकार पर संजय ने यह कहते हुए धमकाया था कि अगर शादी नहीं करेगी तो वह उसके फोटो फेसबुक पर डालकर बदनाम कर देगा। इसके बाद लड़की ने नवंबर-18 में कोतवाली पहुंचकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। फिर भी वह कॉल करके लड़की को परेशान करता रहा।
पिछले सप्ताह पुलिस ने सर्विलांस की मदद से संजय संराठे की लोकेशन ट्रेस कर ली। दरोगा महावीर सिंह पुलिस कर्मियों के साथ शुक्रवार को भोपाल पहुंचे तो उसे दबोच लिया गया। संजय के सेलफोन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। उसे गिरफ्तार कर तड़के करीब पांच बजे यहां पहुंची पुलिस ने उससे पूछताछ भी की। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार चाहर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराने वाली लड़की से संजय की बातचीत सेलफोन पर ही होती थी। दोनों कभी आमने-सामने भी नहीं पड़े थे। उसने लड़की के साथ जो फोटो फेसबुक पर अपलोड किए थे उनमें कुछ को एडिट कर उसने खुद को जोड़ लिया था। उसने पुलिस ने बचने के लिए दो-तीन बार अपने सेलफोन में सिम भी बदली थी, लेकिन वह ज्यादा दिन तक गुमराह नहीं कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें