छेड़खानी के विरोध में मां-बेटी को पीटा
नेबुआ रायगंज। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र की युवती से गांव के ही युवक ने छेड़खानी की। उलाहना देने पर आरोपी के परिजनों ने मां-बेटी की पिटाई कर दी। पीड़ित मां ने पुलिस को तहरीर दी कि 31 मई को दिन में घर पर उसकी बेटी अकेली थी। मौके का फायदा उठा युवक पहुुंच गया ओर उसकी बेटी के साथ छेड़खानी की। बेटी के शोर मचाने पर वह घर पहुंची। उलाहना देने पर आरोपी और उसके घरवालों ने मां-बेटी की पिटाई कर दी। एसआई जगधारी राम ने बताया कि तहरीर की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
सिंचाई कर रहे किसान को पीटा
नेबुआ रायगंज। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के सबया आबादकारी में पिता-पुत्र ने सिंचाई कर रहे किसान की पिटाई कर दी। पीड़ित की बहू पूनम देवी ने पुलिस को तहरीर दी कि उसके ससुर गांव के सिवान में पंपिंग सेट से सिंचाई करने गए थे। उसी दौरान पहुंचे आरोपियों ने अकारण उसके ससुर को गाली देने लगे। उन्होंने विरोध किया तो उन लोगों ने पिटाई कर दी। एसआई जगधारी राम ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।