फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला दबाकर विवाहिता की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम निजामपुर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या बताई गई है।
विज्ञापन

परौल गांव निवासी स्वाति (21) की शादी करीब 11 माह पूर्व ग्राम निजामपुर के राजीव के साथ हुई थी। स्वाति काफी समय से ससुराल वालों के साथ गुरुग्राम (हरियाणा) में रह रही थी। शुक्रवार रात उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल वाले शव लेकर देर रात गांव पहुंचे। शनिवार को लोगों को विवाहिता की मौत का पता चला। इसके बाद ससुराल वाले फरार हो गए। इसकी सूचना मिलते ही विवाहिता का भाई राकेश भी गांव पहुंच गया और उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के दौरान पता चला कि ससुराल वाले गुरुग्राम से रात में ही गांव लौटे थे। विवाहिता की मौत कहां हुई, अभी इसका पता नहीं चल सका है। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। इंस्पेक्टर डीके गुप्ता ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें