फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री को ट्रेन से धक्का देकर गिराया, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आसफपुर/दबतोरी। फैजगंज बेहटा इलाके में सोमवार को एक यात्री को किसी ने ट्रेन से धक्का देकर नीचे गिरा दिया, जिससे वह घायल हो गया। उसे आसफपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सीएचसी के डॉ. रोहित कुमार ने बताया कि व्यक्ति को सोमवार को 108 एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। उसके सिर और हाथ में चोटें थीं। प्राथमिक उपचार और मरहम पट्टी के बाद उसे बेड पर लिटा दिया गया। वह बेहद गंदी पैंट और फटी शर्ट पहने था। उसकी दाढ़ी और हुलिया भीख मांगने वालों जैसा लग रहा था। काफी इंतजार के बाद उसे होश आया। तब उसने उसना अपना नाम मंतोष पिता का नाम महेश और निवासी पोर्टब्लेयर अंडमान निकोबार बताया। उसने बताया कि उसके पास एक बैग था, जिसमें उसके कपड़े, पहचान पत्र और करीब 360 रुपये थे। वह काम की तलाश में निकला था और बरेली जा रहा था। उसे अंग्रेजी और बंगला भाषा की जानकारी है। टूटी-फूटी हिंदी में बताया कि वह तड़के ट्रेन से बरेली जा रहा था कि तभी समीप के रेलवे हाल्ट के नजदीक किसी ने उससे बैग छीन लिया और उसे ट्रेन से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह हादसा आगरा पैसेंजर ट्रेन में हुआ होगा।

युवक अब पूरी तरह होश में है लेकिन अन्य जांचे और इलाज को उसे जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा। उसके साथ कोई व्यक्ति न होने से देखभाल में दिक्कत आ रही है। वैसे कोई गंभीर चोट नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. नवनीत कुमार चिकित्साधीक्षक, सीएचसी आसफपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें