फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री को धमकी देने के मामले में एनसीआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मतदान से पहले कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा ने 21 अप्रैल को एसएसपी के लिए पत्र भेजा था, जिसमें उन्होंने कहा कि उनके घर डाक द्वारा एक लेटर आया था। उसमें उन्हें कार समेत बम से उड़ाने की धमकी दी गई, साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई थी कि वह कांग्रेस का प्रचार कहीं भी करें लेकिन बदायूं के बड़े नेताओं के बारे में कुछ बोला तो उनकी खैर नहीं। इस मामले को संज्ञान लेकर एसएसपी ने जांच शुरू करा दी थी। 27 अप्रैल को एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करने के आदेश कर दिए। उन्हीं आदेशों पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली। फिलहाल धमकी देने वाले का कुछ पता नहीं चला है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ओमकार सिंह ने बताया कि एनसीआर दर्ज कर ली गई है। मामलेे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें