फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार के पैसे मांगने पर किया जानलेवा हमला,एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकपुरा में दो पक्षों में उधार के रुपये मांगने पर झगड़ा हो गया, जिसमें एक पक्ष की ओर से की गई फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित की ओर से चार सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तीन को अवैध शस्त्रों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

एसआई राजपाल सिंह ने बताया कि ढकपुरा निवासी अशोक कुमार पर गांव के शैलेंद्र उर्फ चीटा के करीब 18 हजार रुपये उधार के आ रहे थे। बीते दिन अशोक अपनी सरसों की फसल खेत से उठाकर घर की ओर आ रहा था। रास्ते में शैलेंद्र ने उसे रोक लिया और उधार के रुपये मांगे। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। वहां शैलेंद्र के भाई पन्नालाल उर्फ ऋषि, सुल्तान उर्फ छोटे एवं चरनसिंह उर्फ बड़े भी आ गए, जिन्होने अशोक पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग करना शुरू कर दी। एक गोली अशोक के हाथ में जा लगी, जिससे वह घायल हो गया। अशोक ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
पुलिस ने शैलेंद्र समेत उसके तीनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए शैलेंद्र, पन्नालाल, सुल्तान को अवैध तंमचों एवं चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। शनिवार को उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें