फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकब लगाकर मोबाइल फोन शॉप से आठ लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। नगर में बेखौफ चोरों ने मंगलवार रात थाने से महज पचास मीटर दूरी पर एक मोबाइल फोन शॉप में नकब लगा लिया और करीब आठ लाख रुपये के मोबाइल चोरी करके ले गए। बुधवार सुबह इसकी जानकारी होने पर कस्बे में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सीओ संजय कुमार रेड्डी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मुआयना करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला नंबर दो निवासी राजा अंसारी की नन्हूमल जैन इंटर कॉलेज के सामने और थाने से पचास मीटर की दूरी पर मोबाइल फोन शॉप है। राजा रोज की तरह बुधवार सुबह अपनी दुकान पहुंचे, जैसे ही उन्होंने ताले खोलकर शटर उठाया कि दुकान के अंदर सामान फैला देखकर दंग रह गए। दुकान में रखे कीमती मल्टीमीडिया मोबाइल फोन नदारद थे। उनकी दुकान में पीछे से नकब लगा हुआ था। सूचना पर आसपास के लोग जमा हो गए। उसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिस पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कुछ देर बाद सीओ संजय कुमार रेड्डी भी मौके पर पहुंच गए। दुकानदार ने बताया कि उसकी दुकान से करीब आठ लाख रुपये के मोबाइल फोन चोरी हुए हैं। इस संबंध में उसने पुलिस को तहरीर दी है।
इधर, कस्बे में मोबाइल शॉप से चोरी की खबर फैल गई। इससे व्यापारियों में अफरातफरी मच गई। उसके बाद लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। लोगों ने कहा कि 16 फरवरी की रात बदमाशों ने सराफा व्यापारी अमित वार्ष्णेय के घर पर धावा बोल दिया था और सवा करोड़ का माल लूटकर ले गए थे। पुलिस उसका खुलासा नहीं कर पाई है कि तब तक चोरों ने इस घटना को अंजाम दे दिया। सीओ ने बताया मोबाइल फोन इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है, जैसे ही उसका कहीं प्रयोग किया जाएगा, चोर पकड़ में आ जाएंगे। घटना का खुलासा जल्द ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें