पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, केस दर्ज
चंबा। चंबा पुलिस ने तीन क्षेत्रों से अवैध शराब पकड़ी है। साथ ही अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला भी दर्ज किया है। पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए अपने अभियान के तहत मंगलवार शाम को देवीदेहरा, ढांपू और गोली में दबिश देकर अवैध शराब पकड़ी। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि चंबा-पठानकोट मार्ग पर ढांपु (उदयपुर) के पास जब पुलिस की टीम नाकाबंदी पर थी तो उसी दौरान एक बाइक सवार को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर उसके बैग से दो बोतलें अवैध शराब बरामद हुईं। वहीं पुलिस चौकी बनीखेत पुलिस ने दुकान से पांच बोतल शराब पकड़ी। इसके अलावा पुलिस की टीम ने देवीदेहरा के पास चाय की दुकान से छह बोतल अवैध शराब बरामद की। उपरोक्त मुकदमों में आरोपियों को गिरफ्तार करके जमानत दी गई। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।