फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
उघैती (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम गुगौआ में शुक्रवार रात एक महिला की डिलीवरी के बाद मौत हो गई। परिवार वालों का आरोप है कि महिला की डिलीवरी एक प्राइवेट अस्पताल में हुई थी। उसके बाद वे महिला को घर ले गए, जहां उसकी हालत बिगड़ गई, बाद में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

ग्राम निवासी नवनीत ने शुक्रवार सुबह करीब 12 बजे अपनी 22 वर्षीय गर्भवती पत्नी प्रीति को कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। परिवार वालों की माने तो सुबह 11 बजे उसको दर्द शुरू हुआ, तभी वे प्राइवेट अस्पताल ले गए थे। दोपहर करीब दो बजे महिला की डिलीवरी हुई। शाम करीब पांच बजे परिवार वाले हालत देखकर महिला और बच्चे को अपने घर ले गए। उसके बाद रात करीब आठ बजे महिला की हालत बिगड़ गई। परिवार वाले उसे अस्पताल ले जा रहे थे, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही और गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसकी सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जैसे-तैसे परिवार वालों को शांत किया। उसके बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार दोपहर पुलिस ने प्रीति के शव का पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिवार वालों के हवाले कर दिया। परिवार वालों ने डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें