फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर दो युवकों ने कार सवार महिला से की छेड़छाड़, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर दो युवकों ने कार सवार महिला से की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

उझानी (बदायूं)। एक महिला ने प्राइवेट कंपनी के रिकवरी कर्मियों पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि हाईवे पर कार रोककर उससे छेड़छाड़ की गई। महिला मथुरा जिले की रहने वाली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
महिला के मुताबिक चार दिन पहले मथुरा से बरेली जाते समय उझानी थाना क्षेत्र में छतुइया के पास उसे कार सवार दो युवकों ने रोक लिया। महिला भी अपनी कार में सवार थी। दोनों युवकों ने खुद को प्राइवेट कंपनी का रिकवरी कर्मी बताते हुए महिला की कार अपने कब्जे में लेने की कोशिश की। रिकवरी कर्मियों ने कार पर लोन भी बताया। महिला के विरोध करने पर दोनों युवकों ने अश्लीलता की। फब्तियां कसते हुए उसे परेशान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों के चले जाने पर महिला ने उझानी कोतवाली जाकर रिपोर्ट दर्ज करा दी। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर छतुइया निवासी सर्वेश कुमार और रिंकू के खिलाफ छेड़छाड़ और गाली गलौज करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं। शनिवार को सर्वेश और रिंकू का चालान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें