फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने बुजुर्ग की फोड़ी आंख

विज्ञापन
विज्ञापन
लूटी गई वेल्डिंग मशीन रेलवे लाइन के किनारे से बरामद
विज्ञापन

सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में लूटपाट के इरादे से आधा दर्जन हथियारों से लैस बदमाशों ने ट्रक की बॉडी बनाने वाली एक दुकान पर धावा बोला। रखवाली के लिए दुकान में सो रहे बुजुर्ग ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनकी जमकर पिटाई करने के साथ ही एक आंख फोड़ दी।

मरणासन्न हालत में बुजुर्ग को छोड़कर बदमाश वेल्डिंग मशीन लूटकर भाग गए। पुलिस ने गंभीर हालत में बुजुर्ग को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेज दिया। उधर, बदमाशों द्वारा लूटी वेल्डिंग मशीन रेलवे लाइन के किनारे से बरामद कर ली गई।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर निवासी रघुनाथ मौर्य की सिधौली में गोविंद ढाबे के पास हाईवे के किनारे ट्रक बॉडी रिपेयरिंग की दुकान है। गुरुवार की देर रात लूटपाट के इरादे से आधा दर्जन हथियारों से लैस बदमाशों ने दुकान पर धावा बोल दिया। बदमाश दुकान में लगी वेल्डिंग मशीन मशीन खोल रहे थे।

इसी बीच आहट सुनकर रखवाली के लिए दुकान में सो रहे रघुनाथ के पिता खेमन मौर्य (75) की नींद खुलने पर वह बदमाशों का विरोध करने लगे। इस पर बदमाशों ने डंडों से उनकी जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं बदमाशों ने खेमन की दाहिनी आंख फोड़ दी और दाहिना हाथ तोड़ दिया।

पिटाई से वह बेहोश होकर गिर पड़े। बदमाश उसे मृत समझकर वेल्डिंग मशीन लूटकर भाग गए। आसपास के लोगों ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेज दिया।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी आमोद रंजन चौधरी ने बताया कि लोगों द्वारा चोरी का मामला सामने आया है। वेल्डिंग मशीन बरामद कर ली गई है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। फिर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें