फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछला जा रहे कांवड़ियों पर किया यादवों ने हमला, मारपीट में दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कछला जा रहे कांवड़ियों पर किया यादवों ने हमला, कई घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
दातागंज। कछला गंगाघाट गंगाजल लेने जा रहे कुछ कांवड़ियों पर गांव के ही यादव पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। फिर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें कई लोग घायल हो गए।
बुधवार देर शाम हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर निवासी कुछ कांवड़िया डीजे के साथ गंगाजल लेने को गंगाघाट जा रहे थे। गांव के बाहर यादव बिरादरी के कुछ लोग शराब पी रहे थे, जिन्होंने कांवड़ियों पर कमेंट कर दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इस पर यादवों ने कांवड़ियों पर हमला कर दिया। डीजे तोड़ दिया गया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें प्रदीप नाम कांवड़िया घायल हो गया। जबकि दूसरे पक्ष का सुबोध घायल हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

------------------------------
लालपुर खादर में दो पक्षों के बीच फायरिंग, एक घायल
दातागंज। हजरतपुर का लालापुर खादर गांव में बुधवार रात करीब आठ बजे दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। इसमें गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

हजरतपुर थाना क्षेत्र के लालापुर खादर गांव निवासी पंडित और पाली बिरादरी के दो परिवारों के बीच रंजिश चल रही है। उनके बीच रंजिश ट्रैक्टर की बैटरी चोरी होने को लेकर हुई। मंगलवार शाम दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई थी। बुधवार रात कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले फायरिंग हुई। इसमें गोली लगने से पाली मोनू पुत्र नंदन घायल हो गया। इसकी सूचना मिलने पर हजरतपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के देखकर दोनों पक्ष इधर-उधर भाग गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें