फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक मंदित महिला ने बैंक के शीशे तोड़े

विज्ञापन
पु‌ल‌िस ‌हिरासत में मानसिंक मं‌दित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के सामने एक मानसिक मंदित महिला ने जमकर हंगामा किया। बाद में सड़क किनारे पड़े ईंट-पत्थर बैंक पर फेंकने शुरू कर दिए। पथराव में मेन गेट के पास शाखा प्रबंधक का शीशे का बना केबिन और कैश काउंटर चकनाचूर हो गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को किसी तरह काबू में किया।
विज्ञापन

मामला बृहस्पतिवार दोपहर का है। पुरानी अनाज मंडी स्थित अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के गेट पर मौजूद एक युवक पर मानसिक मंदित महिला ने ईंट-पत्थर फेंके। जिस पर युवक भाग गया। इसके बाद उसने बैंक पर पथराव शुरू कर दिया। इससे शाखा प्रबंधक रामेंद्र यादव का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उन्हें भी परिसर में अंदर भाग कर जान बचानी पड़ी। यही नहीं, मानसिक मंदित महिला ने क्षतिग्रस्त केबिन के पास खड़े होकर कैश काउंटर पर भी पथराव किया। ऐसे में ग्राहकों को काउंटर की ओट लेकर खुद को बचाना पड़ा। सूचना के बाद मौके पर कोतवाली से पुलिस फोर्स पहुंचा। महिला पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत कर मानसिक मंदित महिला पर काबू पाया। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया।
वरिष्ठ उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला को गुस्सा क्यों आया, यह तो नहीं पता लेकिन महिला पिछले कई दिनों से पुरानी अनाज मंडी के आसपास ही घूमती देखी जा रही थी। पूछताछ में महिला ने अब तक कुछ नहीं बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक रामेंद्र यादव का कहना है कि पथराव की वजह से करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। अफसरों को घटना की जानकारी देदी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें