फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरा सराय में बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। नर्सिंग होम में भर्ती पत्नी के लिए चाय लेकर बाइक से जा रहे युवक को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार वालों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना सिविल लाइंस के नेकपुर गली नंबर तीन में रहने वाला 26 वर्षीय प्रमोद नेकपुर स्थित मेंथा फैक्ट्री में नौकरी करता था। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे उसके बड़े भाई विनोद ने बताया कि शनिवार को मीरा सराय स्थित नर्सिंग होम में प्रमोद की पत्नी सीमा की डिलीवरी हुई थी, उसने बेटी को जन्म दिया। प्रमोद बाइक से पत्नी सीमा के लिए घर से चाय लेकर नर्सिंग होम जा रहा था। रास्ते में चामुंडा चौराहा पर पहुंचते ही बुधवार देर रात बेकाबू ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखचे उड़ गए दुर्घटना में प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
----
पत्नी को सच बताने से बचते रहे
बदायूं। दुर्घटना में प्रमोद की मौत के बाद परिवार और रिश्तेदारों को समझ नहीं आ रहा था कि वे नर्सिंग होम में भर्ती प्रमोद की पत्नी को क्या जानकारी दें। बड़े ऑपरेशन से बच्ची होने पर सीमा का हालत नाजुक है। घटना के अगले दिन तक परिवार वालों ने उसे घटना की जानकारी नहीं दी। सीमा बार-बार परिवार वालों से प्रमोद के बारे में पूछ रहीं थी लेकिन मजबूरी में घरवाले भी उसे झूठी तसल्ली देकर सांत्वना दे रहे थे कि प्रमोद जरूरी काम से बाहर गया है, जल्द लौट आएगा।
विज्ञापन

------
बेटी होने के खुशी में कराया था भंडारा
बदायूं। घर में लक्ष्मी आने की खुशी में चार दिन पहले प्रमोद ने कछला में भंडारा कराया था। पोस्टमार्टम हाउस पर रोते बिलखते परिवार वालों को देख हर किसी की आंखों में आंसू थे। प्रमोद की मां और भाभी का रो-रोकर बुरा हाल था। दोनों कह रही थी कि प्रभु तूने किस बात की इतनी बड़ी सजा दी कि चार दिन की बेटी के सिर से उसके पिता का साया उठ गया। प्रमोद की शादी एक साल पहले बदायूं की रहने वाली सीमा से हुई थी। प्रमोद के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। दो भाइयों में बड़ा भाई विनोद जिला अस्पताल में नौकरी करता है।
00000
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। सहसवान से बदायूं के मेडिकल कॉलेज में बीमार पत्नी को दवा दिलाने के लिए बाइक से निकले युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। घायल बाइक सवार दंपति को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
हादसा बृहस्पतिवार दोपहर में बदायूं रोड पर बसोमा मोड़ के पास हुआ। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव औरंगाबाद निवासी नीरज (30) अपनी बीमार पत्नी कमलेश को दवा दिलाने के लिए सुबह घर से निकला। बसोमा मोड़ के पास पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति को चपेट में ले लिया। कमलेश और उसके पति का सिर लहूलुहान हो गया। दोनों को राहगीर की सूचना के बाद एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। हादसे मेें नीरज की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। डॉ. निरंजन सिंह ने घायल महिला कमलेश की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कमलेश केेेे दोनों हाथों और पैरों में भी चोट लगी है। घायल नीरज ने बताया कि वह वाहन को पहचान नहीं पाया। घायल दंपति के परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने भी घायलों की हालत के बारे में डॉक्टरों से बात की। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें