फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्र टिप्पणी करने पर सफाई कर्मियों और ग्रामीणों के बीच पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। क्षेत्रीय सांसद धर्मेंद्र कश्यप के गोद लिए गांव का शनिवार को सीडीओ निशा अनंत जायजा लेंगी। गांव को चमकाने के लिए 50 से अधिक सफाई कर्मचारी लगे हैं। शुक्रवार को जब गांव के मजरा नगला गूजर में सफाई कर्मचारी पहुंचे तो वहीं पर एक युवक की गांव में तैनात सफाई कर्मचारी से पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट होने लगी। बात बढ़ने पर कर्मचारियों और गांव वालों में पथराव शुरू हो गया, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। खबर मिलने पर पुलिस गांव पहुंच गई, तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। सफाई कर्मचारी की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शनिवार तक गिरफ्तारी नहीं होने पर सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू करने की धमकी दी है।
विज्ञापन

गांव बसेला को सांसद ने गोद लिया है। इस ग्राम पंचायत में गौटिया, नगला गूजर और ढिलवारी मजरे हैं। सभी गांवों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 50 से ज्यादा सफाई कर्मचारी लगे हैं। तीन गांवों में सफाई करने के बाद शुक्रवार को कर्मचारी गांव नगला गूजर पहुंचे। गांव ढिलवारी में तैनात कर्मचारी अनिल कुमार सबसे आगे चल रहा था। जैसे ही गांव नगला गूजर में सभी कर्मचारी पहुंचे वैसे ही शैलेश ने अशिष्ट भाषा का प्रयोग करते हुए कोई टिप्पणी कर दी। इस पर शैलेश और अनिल के बीच कहासुनी होने के बाद मारपीट हो गई। सफाई कर्मचारी के पक्ष के अन्य सभी कर्मचारी लामबंद हो गए तो उधर शैलेश के समर्थन में गांव के लोग आ गए फिर दोनों ओर से पथराव होने लगा। करीब दस मिनट तक पथराव होने से गांव में अफरातफरी मच गई। किसी ने यूपी 100 को इसकी सूचना दी। पुलिस के मौके पर आने के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। इंस्पेक्टर अमृतलाल ने बताया कि इस मामले में सफाई कर्मचारी अनिल की ओर से शैलेश के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
---------------
नहीं हुई गिरफ्तारी तो सोमवार से होगी हड़ताल
सफाई कर्मचारी अनिल कुमार से मारपीट होने की खबर मिलने के बाद क्षेत्र के सभी कर्मचारी ब्लॉक परिसर में एकत्र हो गए। ब्लॉक अध्यक्ष अजीत शर्मा ने कहा कि पुलिस ने यह आश्वासन दिया है कि आरोपी शैलेश को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यदि रविवार तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो सोमवार से ब्लॉक क्षेत्र के सभी सफाई कर्मचारी धरना-प्रदर्शन कर हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें