फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दहगवां (बदायूं)। गर्भपात के बाद हालत बिगड़ने पर एक महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस पर परिवार वालों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। माहौल गर्म देख अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी मौके से खिसक गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत किया। मृतका के परिवार वालों ने डॉक्टर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

करीब 30 वर्षीय महिला मेनका पत्नी श्रीकृष्ण जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसा खुर्द निवासी थी। करीब एक सप्ताह पूर्व नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में उसका गर्भपात कराया गया था। तीन दिन पहले मेनका को पेट में कुछ दिक्कत महसूस हुई। इससे परिवार वाले मेनका को डॉक्टर के पास दिखाने ले गए। इस पर डॉक्टर ने दोबारा गर्भपात कर दिया। इसके बाद मेनका की हालत बिगड़ती गई।
परिजनों के मुताबिक शनिवार को मेनका की हालत ज्यादा बिगड़ गई। इससे परिवार वाले उसे तीसरी बार अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मेनका को भर्ती कर लिया। रविवार दोपहर करीब दो बजे महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसका पता लगने पर परिवार के अन्य लोग और रिश्तेदार इकट्ठे हो गए, हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का आक्रोश देख डॉक्टर और अस्पताल कर्मचारी मौके से खिसक गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने परिवार वालों को समझाकर शांत किया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के पति ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि पोस्टमार्टम के मुताबिक आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


घायल महिला की मौत
वजीरगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम मालमपुर में शनिवार रात करीब आठ बजे एक विवाहिता छत से गिरकर घायल हो गई। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां मध्यरात्रि में उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें