फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के डर से छत से कूद गया वारंटी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-22
विज्ञापन

पुलिस के डर से छत
से कूद गया वारंटी
पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती, जमानत भी दी
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। मझिया गांव में दबिश पर गई पुलिस को देखकर एक वारंटी छत से कूद गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। साथ ही उसे जमानत भी दे दी है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम मझिया निवासी सत्यवीर के अपने पड़ोसी से मारपीट के मामले में वारंट चल रहे थे। सिविल लाइंस पुलिस बुधवार शाम सत्यवीर को गिरफ्तार करने को मझिया गांव पहुंची थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस कर्मी गली में खड़े होकर ग्रामीणों से सत्यवीर का घर पूछ रहे थे। उसी समय सत्यवीर को पता लग गया कि उसे पुलिस पकड़ने के लिए आई है। वह पुलिस ने बचने के लिए अपने घर की छत पर चढ़ गया। इधर, ग्रामीणों के बताए अनुसार पुलिस भी उसके घर में घुस गई और वारंटी को खंगालना शुरू कर दिया। वारंटी अपने घर में नहीं मिला तो पुलिस भी उसकी छत पर चढ़ गई। तभी सत्यवीर अपने घर की छत से नीचे कूद गया। यह मामला देखकर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। थाना पुलिस ने तुरंत उसे जिला अस्पताल ले गई। जहां उसे भर्ती करा दिया गया है। वहीं थाना पुलिस ने गांव के लोगों को थाने बुलाकर सत्यवीर को जमानत दी है। फिलहाल उसकी हालत चिंता से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
सत्यवीर एक मारपीट के मामले में वारंटी है। न्यायालय में गैर हाजिर होने की वजह से उसके वारंट आए थे। उसे पकड़ने के लिए पुलिस को भेजा गया तो वह छत से कूद गया। उसे जमानत पर छोड़ दिया गया है।
-देवेश सिंह, इंस्पेक्टर सिविल लाइन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें