फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ा पांच हजार का इनामी बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। दो सालों से फरार चल रहे कासगंज के पांच हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने पकड़कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उस पर गोवध, हत्या प्रयास और गैंगस्टर जैसे संगीन रिपोर्ट दर्ज हैं।
विज्ञापन

कासगंज जिले के गांव नदरई निवासी इनामी बदमाश निजामुद्दीन को पुलिस ने गांव रानेट से गिरफ्तार कर लिया। वह पिछले दो सालों से फरार था। वह गोकशी, अवैध हथियार रखना, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर आदि गंभीर धाराओं में वांछित चल रहा था। इसके साथ ही शातिर निजामुद्दीन ने 2016 में पुलिस के गश्तीदल पर हमला किया था। प्रभारी कोतवाल राजेश कश्यप ने बताया कि शातिर बदमाश हैदराबाद में रह रहा था। वह वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें