खरीदी गई जमीन पर कब्जा मांगने पर मारपीट
गांव सालारपुर में खरीदी गई जमीन पर कब्जा मांगनें पर विक्रेता ने महिला से मारपीट की
महिला ने एसडीएम से कब्जा दिलवाने की गुहार लगाई है।
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। गांव सालारपुर में खरीदी गई जमीन पर कब्जा मांगने पर विक्रेता ने महिला से मारपीट की। महिला ने एसडीएम से कब्जा दिलवाने की गुहार लगाई है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सालारपुर निवासी प्रीति ने एसडीएम मीनू राणा को एक शिकायती पत्र दिया है। महिला का कहना है कि एक वर्ष पहले उसने पड़ोस में ही रहने वाले एक व्यक्ति से 17 गज जमीन खरीदी थी। उसके छह माह बाद उक्त जमीन पर डाली गई झोपड़ी हटाकर उसे कब्जा देने की बात कही थी, लेकिन एक वर्ष बाद भी जब आरोपी ने उसे कब्जा नहीं दिया तो वह अपने पति ईश्वर के साथ आरोपी के घर पहुंची और कब्जा दिलाने की मांग रखी। इस पर आरोपी ने उसके और उसके पति के साथ अभद्रता और मारपीट की। महिला ने एसडीएम से खरीदी गई जमीन पर कब्जा दिलवाने की गुहार लगाई है। एसडीएम मीनू राणा ने बताया कि बहादुरगढ़ पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।