फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी पति से परेशान महिला ने किया सुसाइड का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शराबी पति से परेशान महिला ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला की जान बचाई। पुलिस ने महिला को थाने ले जाकर पूछताछ की।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पढ़ौआ गांव निवासी नूरी शाक्य और उसका पति धर्मवीर दिल्ली में नौकरी करते थे। कई दिन पहले दोनों घर आए थे। आरोप है कि दिल्ली से आने के बाद धर्मवीर शराब पीकर आए दिन उसे और उसके बच्चों को पीट रहा था। शनिवार शाम को भी उसने शराब पीकर घर में झगड़ा किया। रविवार सुबह लगभग आठ बजे वह अलापुर रोड स्थित राहुल पैलेस पहुंची और वहां खड़े पेड़ पर साड़ी का फंदा गले में डालकर लटक गई। उधर, से गुजर रहे लोगों ने महिला को आत्महत्या करते देख तुरंत सिविल लाइंस पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को नीचे उतार लिया। इसके बाद उसे थाने ले जाकर पूछताछ की। देर शाम पुलिस ने धर्मवीर को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि नूरी का साफ कहना है कि उसने शराबी पति के उत्पीड़न से तंग आकर खुदकुशी की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें