फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहला-फुसला कर ले जाने के बाद किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। किशोरी को बहला-फुसला कर घर से ले जाने के बाद दो लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 15 दिन तक किशोरी इन्हीं लोगों के कब्जे में रही। 10 जुलाई को वह किसी तरह से घर पहुंची। परिवार वालों को पूरे मामले के बारे में बताया। इसके बाद किशोरी की मां ने दो लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपी अभी पुलिस पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला का कहना है कि 25 जून को वह और उसके परिवार वाले खेत पर काम निपटा रहे थे। उसकी 16 साल की बेटी घर पर अकेली थी। इसी दौरान भूरे और चाहत उसके घर पहुंचे। ये दोनों उसकी बेटी को बहला-फुसला कर बाइक पर बैठा कर ले गए। उसने और उसके परिवार वालों ने बेटी को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। 10 जुलाई को उसकी बेटी घर पहुंची। उसने बताया कि भूरे और चाहत ने उसे बेहोश करके कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया। उसको एक कमरे में बंद करके रखा गया था। किशोरी की मां की तहरीर पर बुधवार को पुलिस ने भूरे और चाहत के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। इंस्पेक्टर इंद्रेश कुमार का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें