फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्या कर लाश रोड किनारे फेंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-40
विज्ञापन


युवती की हत्या कर लाश फेंकी
देर शाम तक नहीं हुई शिनाख्त, रेप की आशंका में स्लाइड बनाई गई
अमर उजाला ब्यूरो
बिल्सी।
युवती की हत्या कर लाश रोड किनारे फेंक दी गई। उसे गला दबाकर मारा गया था। पेट में जहर के लक्षण पाए जाने पर बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है। रेप की आशंका होने पर स्लाइड भी बनाई गई है। गुरुवार देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह बिल्सी थाना क्षेत्र में गांव हरगनपुर के निकट बिल्सी-उझानी मार्ग पर एक युवती की लाश पड़ी देखी गई। प्रधान सूरजभान सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद सीओ राघवेंद्र सिंह राठौर, थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा मौके पर गए। उन्होंने लाश की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के दौरान युवती के गले की हड्डी टूटी पाई गई। चेहरे पर चोट का निशान था। पेट में जहर के लक्षण मिले, जिसकी पुष्टि के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। रेप की आशंका होने पर स्लाइड बनाई गई, जो जांच को भेजी जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद लाश को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि बताया कि युवती के हाथ पर अंग्रेजी में नाम लिखे हैं। लाश की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें