फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को छकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दबतोरी (बदायूं)। पत्नी से चल रहे विवाद में अपने ससुरालियों को फंसाने के लिए एक व्यक्ति ने पुलिस को लूट की झूठी सूचना दे दी। उसने यूपी 100 को सूचना दी कि गांव मुसिया नगला के पास उससे 40 हजार रुपये और बाइक लूट ली गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस घंटों कांबिंग करती रही। बाद में पता लगा ही सूचना झूठी है।
विज्ञापन

बिसौली कोतवाली के गांव मुसिया नगला निवासी पप्पू कोरी की बेटी सुनीता की शादी करीब पांच साल पहले बिल्सी थाने के गांव परौली के बलवीर के साथ हुई थी। आरोप है कि करीब एक साल पहले ससुरालियों ने सुनीता को दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया था। सुनीता ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार देर रात सुनीता के पति बलवीर ने पुलिस को सूचना दी कि मुसिया नगला गांव के पास उससे 40 हजार रुपये और बाइक लूट ली गई है। उसने लूट का आरोप अपने सालों और ससुरालियों पर लगाया। लूट की सूचना पर कस्बा इंचार्ज सुरेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। यहां काफी देर तक कांबिंग भी की। इसके बाद बलवीर का फोन ऑफ हो गया। पुलिस सुनीता के घर पहुंची तो यहां उन लोगों को भी देखा गया, जिन पर बलवीर ने लूट का आरोप लगाया था। पता लगा कि ये लोग पंजाब और हरियाणा में हैं। सुनीता ने पूरे मामले के बारे में पुलिस को बताया। उसने यह भी बताया कि उसके पति ने फोन पर उसे भी गालियां दी थीं। ऐसे में, लूट का मामला झूठा निकला। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। कस्बा इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने बताया कि लूट की सूचना झूठी थी। सुनीता के पति ने अपने सालों को फंसाने के लिए गलत सूचना दी थी। अब पुलिस बलवीर को तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें