फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूस लेने के आरोप में लेखपाल संस्पेंड, शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
घूस लेने के आरोप में लेखपाल सस्पेंड
विज्ञापन

बदायूं। डीएम के निर्देश पर रिश्वत लेने के आरोपी लेखपाल को बिसौली एसडीएम ने सस्पेंड कर दिया। साथ ही जांच शुरू कर दी गई है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर लेखपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

बिसौली तहसील के ब्लाक आसफपुर में तैनात लेखपाल अशोक कुमार शर्मा पर जमीन की पैमाइश करने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप है। इसका मंगलवार को वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में लेखपाल के हाथ में रुपये दिख रहे थे। आरोप है कि लेखपाल अशोक कुमार ने एक महिला की जमीन की किसी दूसरे के नाम पैमाइश कर दी थी। किसी तरह लेखपाल का वीडियो डीएम दिनेश कुमार सिंह तक पहुंच गया। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बिसौली एसडीएम मो. अवेश को आरोपी लेखपाल को तत्काल निलंबित और एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। इस पर बुधवार को एसडीएम मो. अवेश ने लेखपाल को सस्पेंड कर दिया। इसकी जांच नायब तहसीलदार जितेश वर्मा को दी गई है। एसडीएम ने बताया कि जांच में दोषी पाए जाने पर लेखपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें