फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उझानी इलाके से छात्रा लापता, पुलिस के खिलाफ भड़के लोगों ने किया हाईवे जाम, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 18 बीडीएनयूजेएचपीएच-03,04
विज्ञापन



छात्रा लापता, पुलिस के खिलाफ भड़के लोगों ने किया हाईवे जाम, हंगामा
पुलिस और पब्लिक के बीच तीखी नोकझोंक, भीड़ ने की पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी
जाम में करीब एक घंटे फंसे रहे रहे वाहन, भूख-प्यास से परेशान रहे राहगीर
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। उझानी इलाके से बुधवार को बीए की एक छात्रा लापता हो गई। घटना की तहरीर देने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो गुरुवार को परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्रा के परिवार वालों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बरेली- मथुरा हाईवे जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस समझाने पहुंची तो जाम लगा रहे लोग भिड़ गए, जिससे पुलिस और पब्लिक के बीच तीखी नोकझोंक हुई। पूर्व ब्लॉक प्रमुख के समझाने पर करीब एक घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
कोतवाली उझानी इलाके में रहने वाली बीए प्रथम वर्ष की एक छात्रा बुधवार को सहेली के पास उझानी जाने को कहकर अपने घर से निकली थी। वह शाम तक घर नहीं लौटी तो परिवार वालों ने तलाश शुरू कर दी। कुछ पता नहीं चला तो शाम को पिता ने बिसौली कोतवाली जाकर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दी। इसी बीच छात्रा के फोन नंबर से उसके भाई और मामा के मोबाइल पर मैसेज पहुंचा। मैसेज में छात्रा ने खुद को अगवा किए जाने के बारे में लिखा था। गुरुवार सुबह छात्रा के घरवाले दोबारा कोतवाली गए और अपहरण का आरोप लगाते कोतवाल विनोद कुमार चाहर से रिपोर्ट दर्ज करने को कहा। पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी तो छात्रा के परिजन और ग्रामीण पूर्वाह्न करीब 11 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर जिरौली गांव के पास पहुंचे और बरेली-मथुरा हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने अपनी ट्रॉलियां और बाइक हाईवे पर आड़ी-तिरछी खड़ी कर दीं। इससे कुछ ही देर में हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने जाम खुलवाने की कोशिश की तो गांव वाले भिड़ गए, जिससे तीखी नोकझोंक हो गई। इस दौरान लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसी बीच वहां पहुंचे पूर्व ब्लॉक प्रमुख कृष्णपाल सिंह यादव ‘गुरु’ ने लोगों को समझाकर शांत किया। तब कहीं जाकर एक घंटे बाद जाम खुला। जाम लगाने वालों में महिलाएं भी शामिल थीं। इस बीच उधर से गुजर रही एक एंबुलेंस को दूसरे रास्ते से होकर निकालना पड़ा।
विज्ञापन

-----------
इंसेट
जम्मू में मिली छात्रा की लोकेशन
उझानी। पुलिस ने सर्विलांस के जरिए छात्रा की लोकेशन देखी तो वह जम्मू में मिली। कॉल डिटेल आने के बाद शक के आधार पर पुलिस ने छात्रा की सहेली से पूछताछ की तो सारा राज खुल गया। पुलिस के मुताबिक छात्रा की एक फौजी से दोस्ती है, जो जम्मू में तैनात है। सहेली ने पुलिस को बताया कि लापता छात्रा पहले बरेली गई। वहां से ट्रेन में जम्मू चली गई। उसने ट्रेन में कुछ देर के लिए अपना मोबाइल खोला और भाई एवं मामा को अपहरण का बहाना बनाने को मैसेज कर दिया। पुलिस फौजी से संपर्क करने की कोशिश में है।
विज्ञापन

----------
इंसेट
हाईवे जाम करने वालों पर होगी रिपोर्ट, दरोगा ने तहरीर दी
उझानी। छात्रा की बरामदगी को लेकर बरेली-मथुरा हाईवे पर जाम लगाने, पुलिस के पहुंचने पर हंगामा और हमलावर होने, सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में दरोगा संजय कुमार शर्मा की ओर से ढाई सौ लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। इसमें राजेश्वर समेत 30 लोग नामजद भी शामिल हैं। कोतवाल ने बताया कि घरवालों ने सब कुछ जानते हुए पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और ग्रामीणों को भड़काया पुलिस ने जाम स्थल की वीडियोग्राफी भी कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें