फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रहीं मां-बेटी पर चाकुओं से हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में सो रहीं मां-बेटी पर चाकुओं से हमला, घायल
विज्ञापन

अलापुर कस्बे के वार्ड नंगर छह में सोमवार रात घटना
दोनों पक्षों के बीच पहले से चल रहा विवाद, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
अलापुर। कस्बे के वार्ड नंबर छह में सोमवार रात पुरानी रंजिश को लेकर एक सिरफिरे ने सोते वक्त मां-बेटी पर चाकुओं से हमला कर दिया। इसमें दोनों घायल हो गईं। इनको पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

अलापुर कस्बे के वार्ड नंबर छह निवासी मुन्नी देवी (45) पत्नी अशोक कुमार का अपने पड़ोसी कल्लू पुत्र नत्थू से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मुन्नी देवी का आरोप है कि सोमवार रात वह अपने घर में सो रही थी। मौका पाकर रात में करीब दो बजे कल्लू किसी तरह से उसके घर में घुस आया। घर में घुसते ही कल्लू ने उस पर चाकू से हमला बोल दिया। शोर होने पर उसकी 14 वर्षीय बेटी मोहिनी जाग गई। मोहिनी ने बचाने की कोशिश की तो उस पर भी चाकुओं से प्रहार कर दिया। इससे मोहिनी भी घायल हो गई। चीखने-चिल्लाने पर पड़ोसी जाग गए। कल्लू को ललकारा तो वह धमकी देता हुआ भाग गया। मुन्नी देवी की तहरीर पर पुलिस ने कल्लू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें