उझानी (बदायूं)। पिछले दिनों मामूली बात पर जानलेवा हमले में घायल परिजनों से हमलावरों का फैसला नहीं कराने पर सरौता के प्रधान देवेंद्र सिंह को धमकाया गया। हमले में घायल प्रधान के चाचा और भतीजे का हालांकि अभी इलाज चल रहा है लेकिन पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर कार्रवाई की औपचारिकता पूरी कर ली। जानमाल के खतरे से आशंकित प्रधान ने कार्रवाई के लिए आईजी से भी गुहार लगाई है।
चार मार्च की शाम सरौता के प्रधान देवेंद्र सिंह के चाचा वीरपाल सिंह (60) और भतीजे निखिल चौहान (16) पुत्र योगेंद्र सिंह की गांव के ही दूसरे पक्ष के लोगों ने घेरकर पिटाई कर दी थी। वीरपाल ओर निखिल का घरवालों ने बरेली के अस्पताल में इलाज कराया। दोनों का अब भी इलाज चल रहा है, कि सोमवार को हमलावरों ने प्रधान देवेंद्र को फैसला नहीं करने पर धमकाना शुरू कर दिया। प्रधान ने बताया कि उनके परिवार को गांव से पलायन कर जाने की चेतावनी दी गई है। प्रधान का कहना है कि हमलावर खुलेआम घूम रहे हैं लेकिन उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश नहीं की गई है। पुलिस ने घटना के अगले दिन ही मनवीर समेत तीन लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली थी। उसने आईजी से भी इस मामले की शिकायत की है।
सरौता के वीरपाल और निखिल से मारपीट के मामले में एनसीआर दर्ज हो चुकी है। उन्हें अभी तक घायलों की ओर से मेडिकल रिपोर्ट नहीं सौंपी गई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट को संबंधित धाराओं में तरमीम कर लिया जाएगा।
- राकेश कुमार वर्मा, चौकी इंचार्ज, कछला