फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी थाने से विवादित दरोगा भी हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जीआरपी थाने में सिपाही पर डंडा उठाने वाले विवादित दरोगा को भी हटा दिया गया है। दरोगा का काफी समय पहले मुरादाबाद ट्रांसफर हो गया था परंतु वह यहां से जाना नहीं चाह रहा था। सिपाही के अवकाश मांगने और डंडा उठाने के प्रकरण में अधिकारियों के आदेश पर उसे रिलीव कर दिया गया।
विज्ञापन

यह मामला करीब एक सप्ताह पहले का है। उस समय ट्रेन स्कॉट से लौटे सिपाही नरेश गंगवार ने जीआरपी थानाध्यक्ष परीक्षित शर्मा से अवकाश मांगा था परंतु थाने में तैनात एक दरोगा ने इसका विरोध किया था। साथ ही सिपाही की ड्यूटी दिन में लगा दी गई थी। जबकि नियम था कि स्कॉट ड्यूटी से लौटने वाले सिपाही की नाइट ड्यूटी लगाई जाए। सिपाही ने ड्यूटी करने से मना किया तो उसके साथ गाली-गलौज की गई और उसे मारने के लिए दरोगा ने डंडा उठा लिया था। यह मामला यहीं नहीं रुका था, दरोगा की शिकायत पर सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया। भुक्तभोगी सिपाही के अलावा थाने के अन्य सिपाहियों ने भी दरोगा के इस रवैये का विरोध किया था। उन्होंने डीजीपी रेलवे को पत्र भेजकर शिकायत भी की थी। उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सिपाही के साथ हुए अन्याय की शिकायत जब डीजीपी रेलवे के संज्ञान में आई तो उन्होंने मामले की जांच शुरू करा दी। हालांकि इस मामले में अभी दरोगा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। परंतु उसे जीआरपी थाने से रिलीव कर दिया गया है। दरोगा ने मुरादाबाद जीआरपी लाइन में आमद भी करा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें