फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट अस्पताल में स्टाफ से मारपीट, हंगामा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी अस्पताल में स्टाफ से मारपीट, हंगामा, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

फीस जमा करने के दौरान हुआ था विवाद, तीमारदार लगा रहे थे उत्पीड़न का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में अवैध रूप से रुपये लेने का आरोप लगाते हुए तीमारदारों ने हंगामा कर दिया। स्टाफ के साथ मारपीट की और सामान इधर-उधर फेंक दिया। इससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने कंपाउंडर की ओर से एक नामजद समेत 08-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

यह मामला उसावां रोड स्थित डॉ. शरद गुप्ता के निजी अस्पताल का है। जहां उझानी निवासी उमेश ने सोमवार शाम अपने दो बच्चे भर्ती कराए थे। रातभर दोनों बच्चे अस्पताल में भर्ती रहे। मंगलवार सुबह कंपाउंडर अतुल यादव ने उनसे फीस जमा करने को कहा। इस पर उमेश ने बिल मांगा। उनके हिसाब से बिल में डॉक्टर की फीस अधिक थी। उन्होंने तीमारदार का उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। उसके बाद उन्होंने अपने दोनों बच्चों की छुट्टी करा ली। दोपहर के समय उमेश ने अपने रिश्तेदारों को सूचना दे दी। जिससे कई लोग अस्पताल में पहुंच गए और उन्होंने कंपाउंडर अतुल यादव से रुपयों को लेकर बहस शुरू कर दी। अस्पताल में हंगामा होने के बाद लोगों ने कंपाउंडर अतुल यादव की पिटाई लगा दी और मेज कुर्सी इधर-उधर फेंक दी, जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। उसी दौरान कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दे दी। जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, तब तक हंगामा करने वाले फरार हो गए। कंपाउंडर अतुल यादव ने उमेश सहित करीब आठ-दस अज्ञात लोगों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने देर रात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। फिलहाल इस मामले में कोई पकड़ा नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें