फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी, जिससे दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दिए बगैर चुपचाप दोनों के अंतिम संस्कार कर दिए। पुलिस ने इस घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

यह मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव के करीब 22 वर्षीय एक युवक का पड़ोस में रहने वाली 32 वर्षीय विवाहित महिला के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों चोरी छिपे मिलते थे। अभी दो दिन पहले ही उनके परिवार वालों को प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई थी। इस पर दोनों परिवार वालों के बीच जमकर कहासुनी हुई। उनके बीच विवाद होते-होते बचा था। इससे उनके परिवार वालों ने दोनों पर पाबंदी लगा दी, साथ ही दोनों पर नजर रखनी शुरू कर दी। इधर, दो दिन से युवक की महिला से मुलाकात नहीं हुई तो दोनों परेशान हो गए। बताते हैं कि रविवार दोपहर बाद युवक ने अपने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसकी जानकारी महिला को हुई तो उसने भी जहर खा लिया। जानकारी होने पर परिवार वाले उन्हें अस्पताल ले जाते, उससे पहले दोनों की मौत हो गई। इससे दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में खबर गांव में आग की तरह फैल गई। बदनामी से बचने के लिए परिवार वालों ने उसी समय गांव में ही दोनों के अलग-अलग स्थानों पर अंतिम संस्कार कर दिए। इस संबंध में इंस्पेक्टर डीके गुप्ता ने बताया कि उन्हें इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है और न ही किसी ग्रामीण ने इसकी सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें