फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननाखेड़ा रोड पर मजदूर से नौ सौ रुपये छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। कछला से घर लौट रहे मजदूर से बाइक सवार दो बदमाशों ने रास्ते में रोककर 900 रुपये छीन लिए। मजदूर के शोर मचाने पर दोनों बदमाश कादरचौक की ओर भाग गए।
विज्ञापन

कादरचौक के गांव मुस्कारा निवासी नौशे मजदूरी करता है। वह कछला में मजदूरी करके साइकिल से गांव की ओर चला तो ननाखेड़ा रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे घेर लिया। नौशे से बदमाशों ने 900 रुपये छीन लिए। डर से उसने विरोध करने की कोशिश भी नहीं की। बदमाशों के जाने के बाद उसने शोर मचाया, लेकिन तब तक बाइक सवार दोनों बदमाश कादरचौक की ओर भाग गए। नौशे ने कछला चौकी के पुलिस कर्मियों से इसकी शिकायत भी की। उधर, कछला चौकी इंचार्ज राकेश कुमार वर्मा ने छिनैती की घटना की सूचना होने से इंकार किया है। उनका कहना है कि कोई भी व्यक्ति चौकी पर आया ही नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें