फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर बदनामी का बदला, बहनोई को गोली से उड़ाया

Sat, 03 Mar 2018 06:42 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
victims kin
विज्ञापन

थाने के गांव महताबनगर में एक युवक ने अपने फुफेरे भाई और रिश्ते के बहनोई की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक ननिहाल में रहता था और साल भर पहले अपनी ममेरी बहन को भगाकर ले गया था। छह महीने पहले लौटकर वह उसी गांव में रह रहा था। होली पर तकरार के बाद घटना को अंजाम दिया गया। रिपोर्ट लिखकर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

बरेली जिले के आंवला थाना अंतर्गत सकरामपुर गांव निवासी अर्जुन (24) कई साल से अपने मामा के गांव महताबनगर में मकान बनाकर रह रहा था। एक साल पहले उसने ममेरी बहन को फंसाकर गांव से ले गया था और बाद में कोर्ट मैरिज कर ली। छह महीने बीतने के बाद अर्जुन अपनी पत्नी राखी के साथ अपनी ननिहाल मूसाझाग के गांव महताबनगर में आकर रहने लगा था। कहने को तो उसका अपने मामा और ममेरे भाइयों से मेलजोल हो गया था पर अर्जुन और उसकी पत्नी को अहसास नहीं था कि यह लोग उनसे रंजिश मानते रहे। वह लोग अंदरखाने अर्जुन से बदला लेने की योजना बनाते रहे। इसी रंजिश को लेकर शुक्रवार सुबह अर्जुन की अपने ममेरे भाई सोनपाल से कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया। अर्जुन होली खेलने के बाद गांव के पास बने रामबहादुर के नलकूप पर नहाने निकल गया। अर्जुन के नहाते समय उसका दूसरा ममेरा भाई सेवाराम तमंचा लेकर नलकूप पर पहुंच गया। जब तक अर्जुन कुछ समझ पाता, तब तक सेवाराम ने अर्जुन को तमंचे से गोली मार दी। अर्जुन मौके पर ही ढेर हो गया। इससे नलकूप पर नहा रहे गांव के अन्य व्यक्तियों में भगदड़ मच गई। आरोपी तमंचा लहराता फरार हो गया, तभी इनमें से किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या के बाद अर्जुन के बड़े भाई धर्मवीर ने सेवाराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने दबिश दी पर आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा। दस दिन में दो हत्याओं से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें