फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी दफ्तर में दिनदहाड़े लिपिक पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी दफ्तर में दिनदहाड़े लिपिक पर हमला
विज्ञापन

लूटपाट और फायरिंग का आरोप, पुलिस के पहुंचने से पहले भागे हमलावर
लिपिक ने सिविल लाइंस के रहने वाले पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी, रिपोर्ट नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। कुछ दबंगों ने शनिवार को दिनदहाड़े पीडब्ल्यूडी कार्यालय में घुसकर एक लिपिक पर हमलाकर मारपीट की। जेब में रखे रुपये लूट लिए और तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। दफ्तर में मौजूद कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी तो हमलावरों ने एक फायर किया और भाग गए। पीड़ित लिपिक की ओर से इस घटना की नामजद तहरीर थाना सिविल लाइंस में दे दी गई है। हमलावर सिविल लाइंस क्षेत्र के बताए जाते हैं।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी निवासी अतुल यादव पीडब्ल्यूडी में लिपिक हैं। अतुल यादव के मुताबिक शनिवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे वह निर्माण खंड प्रथम में अपने चैंबर में बैठे थे। कुछ कर्मचारी कार्यालय के बाहर धूप में बैठे थे। तभी तीन नकाबपोश युवक दफ्तर में उनके पास पहुंचे। उनके कुछ साथी बाहर खड़े थे। दफ्तर में पहुंचते ही तीनों युवकों ने अतुल पर हमलाकर दिया। शोर मचाने पर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। टेबिल पर रखीं सरकारी फाइलें फाड़ दीं। उनकी जेब में रखे 15 हजार रुपये लूट लिए। इसी बीच दफ्तर के किसी कर्मचारी ने पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर फोन कर दिया। इसकी भनक लगने पर हमलावरों ने दहशत फैलाने को एक फायर किया और दफ्तर से निकलकर भाग गए। बाद में मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने छानबीन की। इसके बाद अतुल ने थाना सिविल लाइंस जाकर तहरीर दे दी। इसमें सिविल लाइंस के रहने वाले पांच लोगों के नाम दिए गए हैं। देर शाम तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें