फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु क्रूरता के आरोप में एक को जेल भेजा

विज्ञापन
animal - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव वहेटा गुसाई में एक खेत में गांव के कुछ लोग एक गोवंशीय पशु को मारने का प्रयास कर रहे थे। जिसमें एक आरोपी को गोवध निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। इसे आज पुलिस ने जेल भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी केजी शर्मा ने बताया कि गांव वहेटा गुसाई निवासी दिनेश पुरी ने पुलिस को सूचना दी कि दो दिसंबर की शाम वह गांव के कुछ लोगों के साथ खेड़ेवाली देवी मंदिर की ओर से गांव को आ रहे थे। तभी गांव के प्रधान के खेत में कुछ लोग एक गोवंशीय पशु को पकड़ कर मारने की कोशिश कर रहे थे। जैसे ही उन्होंने देखा तो वे भाग गए। जिसमें से गांव के इस्तगार पुत्र ईदे को लोगों ने पहचान लिया। जिसके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम 1995 की धारा तीन, पांच एवं आठ के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आज उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें