फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मी समेत दो घरों में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर में सक्रिय चोरों ने रविवार रात शहर के मोहल्ला कबूलपुरा में दो घरों को खंगाल लिया। चोर यहां से नकदी और जेवर समेत करीब दो लाख रुपये का माल समेट ले गए। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। देर शाम तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कबूलपुरा निवासी सलीम अब्बासी नगर पालिका में कर्मचारी है। सलीम के पड़ोस में ही उसके भाई वसीम का घर है। रविवार रात मौका पाकर चोरों ने दोनों के घर खंगाल दिए। चोरों ने सलीम के घर से 84 हजार रुपये नकदी समेत करीब सवा लाख रुपये का माल समेट दिया। नसीम के घर से 20 हजार रुपये की नकदी समेत करीब एक लाख रुपये का माल चोर समेट कर ले गए। सुबह होने पर चोरी के बारे में पता लगा। इसके बाद दोनों ने कोतवाली पहुंच कर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। सोमवार देर शाम तक पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें