फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेग को लेकर निकाह में विवाद, बाराती बंधक बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। निकाह के दौरान नेग को लेकर हुए विवाद के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने कई बारातियों को बंधक बना लिया। किसी ने यूपी 100 को सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां से कई लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले जाया गया। देर रात तक कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच समझौते को लेकर बात चल रही थी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले लड्डन ने अपने बेटे रिजवान की शादी मीराजी चौकी इलाके में तय की थी। मंगलवार को लड्डन बेटे की बारात लेकर पहुंचे। यहां एक मैरिज लॉन में बारात के लिए व्यवस्थाएं की गई थीं। निकाह से पहले रस्म अदायगी चल रही थी। एक रस्म के दौरान रिजवान ने लड़की के भाई को सौ रुपये दिए। उसने यह रुपये कम बताए और नोट को फाड़ दिया। इसके बाद लड़की का भाई यहां से चला गया। वह काफी देर तक नहीं आया तो परिवार वालों ने उसे तलाश किया। इसी दौरान लड़का और लड़की पक्ष के बीच विवाद हो गया। लड़की पक्ष के लोगों ने कई बारातियों को बंधक बना लिया। मामला कोतवाली पहुंचा। रात तक दोनों पक्षों के बीच पुलिस समझौते की कोशिश कर रही थी। इंस्पेक्टर भरत कुमार गौतम ने बताया कि समझौते का प्रयास किया जा रहा है। अगर समझौता नहीं होता है तो मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें