फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे की जांच के लिए एसएसपी डीएम से करेंगे मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सोमवार को मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे के बारे में एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि यह हादसा दो विभागों से जुड़ा है। वह एकपक्षीय जांच नहीं चाहते। कोई आरोप बाद में लगे, इससे पहले वह डीएम को पत्र लिखकर न्यायिक जांच कराने की मांग करेंगे। इधर हादसे में घायल दोनों दरोगाओं की हालत स्थित बनी हुई है।
विज्ञापन

हादसा सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वजीरगंज थाना क्षेत्र में ग्राम कर्रगांव के पास हुआ था। उस समय बिसौली पुलिस बावरिया गिरोह के बदमाश कालीचरन उर्फ काला को जेल से रिमांड पर लेकर बिसौली लौट रही थी। उसी समय पुलिस की जीप से कर्रगांव के पास पहुंचते ही रोडवेज बस टकरा गई थी, जिसमें दरोगा सहदेव सिंह सिद्दू, सिपाही चालक सुधीर कुमार और बदमाश कालीचरन की मौत हो गई थी, जबकि एसआई सत्य सिंह यादव और एसआई विक्रम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों दरोगा इस समय बरेली अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रोडवेज बस चालक ने एक बाइक सवार को ओवरटेक करने का प्रयास किया था, जिसके बाद वह सामने से आ रही पुलिस जीप से भिड़ गई थी।
इस मामले में एसएसपी अशोक कुमार ने कहा है कि हादसा बेहद गंभीर था, दो पुलिस कर्मियों की इसमें जान गई है। इसका उन्हें दुख है लेकिन अब वह किसी के साथ अन्याय नहीं चाहते। इसकी न्यायिक जांच के लिए वह डीएम को पत्र लिख रहे हैं, जिससे निष्पक्ष जांच हो सके।
विज्ञापन


चालक 10 साल से कर रहा है नौकरी
-जिस रोडवेज बस की टक्कर से बिसौली कोतवाली की जीप क्षतिग्रस्त हुई और दरोगा समेत तीन लोगों की मौत हुई। उस बस के चालक का नाम विशाल कटियार बताया जा रहा है। बस पर परिचालक उमेश मिश्रा था। विभागीय अधिकारियों की मानें तो विशाल कटियार ने करीब 10-12 साल पहले नौकरी ज्वाइन की थी। वह अपनी गाड़ी व्यवस्थित रखता था। हादसे के बाद से वह फरार चल रहा है।

सड़क हादसा कैसे हुआ, अभी इसकी ठोस वजह सामने नहीं आई है। कुछ लोग बता रहे हैं कि पुलिस की गाड़ी ने ओवरटेक किया था, तो कुछ बता रहे हैं बस ने ओवरटेक किया। अब सही बात क्या है, इसकी जांच के बाद ही कुछ पता चल पाएगा।
विज्ञापन

- राजेश कुमार, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें