फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने बरातियों से की लूटपाट, बाइक ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज (बदायूं)। थाना क्षेत्र में सक्रिय बदमाशों के हौसले बुलंद हो चुके हैं। लगातार चोरी-डकैती और लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गुरुवार रात चार बदमाशों ने बाइक सवार बरातियों पर हमला बोल दिया। पहले फायरिंग की और फिर उन्हें रोककर पीटा। उसके बाद नकदी, मोबाइल और बाइक लूटकर ले गए। करीब एक घंटे तक बराती पुलिस को फोन करते रहे, तब कहीं पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले गई।
विज्ञापन

गुरुवार रात थाना क्षेत्र के ग्राम निजामपुर में संभल जिले के कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रीठ से बरात आई थी। उसी बरात में रीठ गांव के विनोद, भारत और राजकुमार भी आए थे। बरात चढ़ने से पहले तीनों लोग रात करीब नौ बजे किसी काम से ब्यौली आ रहे थे। रास्ते में किशनपुर पुलिया के पास पहले से घात लगाए बैठे चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और तीनों की पिटाई शुरू कर दी। बरातियों ने विरोध किया तो उनकी जमकर पिटाई लगाई। इससे तीनों के गंभीर चोटें आईं। इस दौरान बदमाशों ने दो हवाई फायर भी किए। उसके बाद बदमाश तीनों से दो मोबाइल, सात सौ रुपये और एक बाइक लूट ले गए। बदमाशों की पिटाई से विनोद और भारत को काफी चोटें आई हैं। भुक्तभोगी बरातियों की माने तो बदमाशों के जाने के बाद तीनों गांव की ओर भागे और उन्होंने निजामपुर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। यूपी 100 का नंबर नहीं उठा। तब एक ग्रामीण ने पुलिस अधिकारी को सूचना दी, जिस पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अपने साथ ले गई और उनकी मरहम पट्टी कराई। थाना पुलिस ने लूटपाट के मामले को बचाते हुए बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इससे भुक्तभोगियों में रोष है।
-------------------------
हाईवे की लूटपाट दबा गई पुलिस
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर हुई भट्ठा मजदूरों से लूटपाट का मामला पुलिस ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है, जिसका नतीजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। अगर पुलिस ने उस लूटपाट को मारपीट नहीं बनाया होता तो शायद लुटेरे पकड़े जाते और अन्य घटनाएं नहीं होतीं। बरातियों से लूटपाट के मामले में भी पुलिस ने कुछ ऐसा ही किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
बरात चढ़त के दौरान बाइक चोरी हुई है। हमारे पास यह लोग आए थे। हमने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जानकारी कर रहे हैं।
-संजय कुमार सिंह, इंस्पेक्टर वजीरगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें