फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साले-बहनोई निकले महिला की चेन लूटने वाले बदमाश

विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। उझानी में प्रथामिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता सक्सेना की चेन लूटकर भाग रहे लुटेरे पकड़े जाने के बाद पुलिस ने चेन स्नेचिंग और लूट की आठ घटनाओं का खुलासा किया है। शिक्षिका की चेन लूटने वाले बदमाश आपस में साले-बहनोई हैं। दोनों लूट के अंतर्जनपदीय गैंग में शामिल थे, जो अब तक कई घटनाओं को अंजाम दे चुका था।
विज्ञापन

रविवार को एसपी सिटी कमल किशोर ने प्रेेस कांफ्रेंस में बताया कि शनिवार शाम चेन लूटकर भाग रहे कासंगज के गंजडुंडवारा निवासी मोहम्मद यूनिस और उसका साला फिरोजाबाद के थाना लाइन पार निवासी अबरार खान के पकड़े जाने के बाद कादरचौक एसओ आरके सिंह, एसआई वीरेश कुमार ने लुटेरों से पूछताछ की तो वजीरगंज, सिविल लाइंस, हजरतपुर, सिविल लाइंस, कादरचौक, उझानी और कोतवाली में हुई चेन स्नेचिंग और लूट की आठ वारदातों को खुलासा हुआ। बताया कि साले-बहनोई अंतर्जनपदीय गैंग में शामिल हैं। इनके गिरोह में कई और सदस्य भी शामिल है, जिनके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। गिरोह के सदस्य लूट और चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने के बाद जिला छोड़कर फरार हो जाते हैं। इनके पास से सोने की चेनें, कुंडल, मंगलसूत्र, पायल और एक लाइसेंसी रिवाल्वर मिला है। रिवाल्वर किसका है, इसका पता लगाया जा रहा है।

तिलहर से डाक्टर को बुलाया
तिलहर के डॉ. विजेंद्र गुप्ता के यहां सात अक्तूबर को डाका पड़ा था। बदमाश परिवार को बंधकर बनाकर डॉक्टर के घर से तीन लाख कैश, सोने के जेवर और उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर लूटकर ले गए थे। शनिवार शाम लुटेरे अबरार के पास से लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद हुआ तो शाहजहांपुर पुलिस डॉ विजेंद्र को लेकर यहां पहुंच गई। एसपी सिटी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान डॉ. विजेंद्र गुप्ता को रिवाल्वर दिखाई तो उन्होंने अपनी रिवाल्वर होने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें