फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उसावां के युवक की पंजाब में मौत, तीन पर हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव असधरमई के एक युवक को तीन लोग नौकरी दिलाने का झांसा देकर पंजाब ले गए। वहां उसकी हत्या कर दी। इसके बाद मंगलवार सुबह उसका शव दरवाजे पर रखकर भाग गए। मृतक के भाई की तहरीर पर उसावां थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

मृतक 25 वर्षीय ध्यानपाल पुत्र मुन्ना लाल कश्यप मेहनत मजदूरी करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। गांव के कल्लू पुत्र श्यामपाल, बाबू पुत्र धनपाल और कल्लू का साढू करीब 15 दिन पहले ध्यान पाल को यह कहकर अपने साथ ले गए थे कि वह उसे पंजाब में नौकरी दिलाएंगे। ध्यानपाल के भाई रामदास का कहना है कि 10 जुलाई को कल्लू ने फोन करके उसे बताया कि ध्यानपाल की तबीयत खराब हो गई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। मंगलवार सुबह ये तीनों लोग ध्यानपाल का शव गांव में उसके घर के दरवाजे पर रखकर भाग गए। उसने यूपी 100 और थाना पुलिस को सूचना दी। इस पर एसओ नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। रामपाल की तहरीर पर पुलिस ने कल्लू, बाबू और कल्लू के साढू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ध्यानपाल का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। एसओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें