फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 घंटे की आपात बिजली  कटौती से पब्लिक हलकान

Sun, 02 Oct 2016 12:15 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पटरी से उतरी बिजली सप्लाई, देहात में बुरा हाल
शहरी इलाकों में पेयजल सप्लाई पर भी असर
 जिले में बिजली सप्लाई पूरी तरह से पटरी से उतर गई है। चौबीस में पांच घंटे की रोस्टिंग कटौती और करीब 10 घंटे की आपात बिजली कटौती से पब्लिक हलकान है। यह स्थिति जिला मुख्यालय की है। देहात में इससे भी बुरा हाल है। जिला मुख्यालय पर बमुश्किल 10 से 12 घंटे बिजली मिल पा रही है। देहात में बिजली सप्लाई पांच से आठ घंटे ही हो रही है। विभाग के अधिकारी यह कहते हुए पल्ला झाड़ रहे हैं कि सूबे में कोयले की सप्लाई न मिलने से बिजली उत्पादन गिरा है। दूसरे राज्यों से बिजली खरीदने की प्रक्रिया चल रही है। 
जिले में चार दिन पहले पटरी से उतरी बिजली व्यवस्था अब तक बेपटरी पर है। शनिवार को बिजली कटौती ने सभी रिकार्ड तोड़ दिए। 10 घंटे की आपात कटौती से पब्लिक हलकान हो गई। नगरीय निकायों से शहरी इलाकों में होने वाली पेयजल सप्लाई पर भी बिजली कटौती का असर देखने को मिला। शनिवार को शहर के तमाम इलाकों में पेयजल सप्लाई नहीं हुई। हालांकि, नगर पालिका जेनरेटर के जरिए ओवरहेड टैंक भरे जाने का दावा कर रही है। अपात बिजली कटौती से कुटीर उद्योग और किसान भी प्रभावित हो रहे हैं। 
विज्ञापन

 -----
बिजली विभाग को सबक सिखाएगी डंडा यूनियन, राज्यमंत्री से शिकायत

सहसवान। चार दिन से हो रही अंधाधुंध बिजली कटौती के विरोध में लोगों का गुस्सा सामने आने लगा है। कस्बे के लोगों ने शनिवार को डंडा यूनियन का गठन किया। यह यूनियन निरंकुश बिजली विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को सबक सिखाने का काम करेगी। इसके साथ ही लोगों ने शनिवार को ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ओमकर सिंह के आवास पर पहुंच कर बिजली विभाग की शिकायत की। मांग की कि जल्द बिजली सप्लाई में सुधार कराया जाए। 
सहसवान में चार दिन से अंधाधुंध बिजली कटौती हो रही है। कस्बे को बमुश्किल पांच से सात घंटे ही बिजली मिल पा रही है। बिजली आने-जाने का कोई समय भी निर्धारित नहीं है। शिकायत करने पर विभाग के अधिकारी गोल-मोल जवाब देते हैं। शनिवार को बिजली विभाग की कार्यशैली के प्रति लोगों का गुस्सा फूट गया। सैकड़ों लोग पहले तो एकत्र होकर राज्यमंत्री ओमकार सिंह के आवास पर गए। बाद में एक बैठक कर बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को सबक सिखाने के लिए डंडा यूनियन का गठन किया गया। यूनियन में सौ सदस्यों को शामिल किया गया है। इधर, राज्यमंत्री ओमकार सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियों से बात करके बिजली सप्लाई में जल्द सुधार का आदेश दिया है। 
------
कुंवरगांव में पांच घंटे भी नहीं मिल रही बिजली
कुंवरगांव। कस्बे में 20 घंटे की बिजली कटौती से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। सिंचाई न होने से फसलों को भी नुकसान हो रहा है। शनिवार को पूरा दिन बिजली सप्लाई ठप रही। इससे लोगों का गुस्सा भड़क गया। किसान नेता महेश मुखिया ने बिजली सप्लाई में सुधार न होने पर बिजली उपकेंद्र का घेराव कर तालाबंदी की चेतावनी दी है। 
------
बिजली कटौती पर रोष जताया
बदायूं। भारतीय संगोष्ठक संस्था ने अंधाधुंध बिजली कटौती पर रोष जताया है। सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। संस्था की बैठक अमन मयंक शर्मा के आवास पर हुई। बैठक में अनादि शंखधार, ताहिर अली, विनोद सक्सेना, शैल मिश्रा, संजय शर्मा, राधेश्याम, श्यामसुंदर शर्मा, महेश तिवारी, मन्नू गुप्ता, मयंक पाठक आदि रहे। 
------
ये हुई कटौती
शुक्रवार मध्यरात्रि 12 से तीन बजे तक
शनिवार को दोपहर एक से तीन बजे तक
शनिवार शाम पांच से सात बजे तक
------
बिजली उत्पादन में कमी की वजह से सात से आठ घंटे की आपात कटौती की जा रही है। उच्च स्तर पर बात हुई है। प्रदेश सरकार दूसरे राज्यों से बिजली खरीदने की प्रक्रिया पर काम कर रही है। जल्द सुधार होने की उम्मीद है।
-मधुप श्रीवास्तव, अधीक्षक अभियंता हाइडिल
-------
बिजली कटौती से विद्यार्थी परेशान
बदायूं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने एक बैठक में कहा कि शहर व देहात क्षेत्रों में हो रही अघोषित बिजली कटौती से छात्र-छात्राओं के सामने संकट आ गया है। एक तरह से उनका मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। बताया कि इंटरमीडिएट, पॉलिटेक्निक व आईटीआई की परीक्षाएं चल रही हैं। अधिकांश स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाओं का बिगुल बज चुका है। विद्यार्थी तैयारी में जुटे हैं। वहीं अघोषित कटौती बाधा बनी हुई है। कहा कि इन्वर्टर भी दम तोड़ रहे हैं। जिला संयोजक सहदेव सागर ने कहा कि अगर जल्द बिजली व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर योगेश शर्मा, विवेक उपाध्याय, अंकित पटेल, अभिषेक राठौर, उदित सक्सेना, विकास पटेल, मोहित सक्सेना, जितेंद्र सोनकर, विक्रांत राठौर, कुनाल, रजत आदि मौजूद रहे।
-------
बिजली की क्षतिग्रस्त लाइन से ग्रामीणों को हादसे की आशंका
उझानी (बदायूं)। हजरतगंज निवासी कई ग्रामीण शनिवार को बिजली उपकेंद्र पर पहुंचे। उन्होंने आबादी क्षेत्र में बिजली की क्षतिग्रस्त लाइन से हादसे की आशंका जताते हुए जेई को अवगत कराया। कहा कि लाइन नहीं बदली गई तो आंदोलन किया जाएगा।
उपकेंद्र पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पन्नालाल, अमरसिंह, हरवीर और भगवान सिंह के घरों के पास जो पोल लगे हैं, उनसे जुड़ी बिजली की हाइटेंशन लाइन के तार ढीले होकर झूलने लगे हैं। पिछले बार तार टूटा तो सड़क किनारे पड़े कूड़े का ढेर जल गया था। कुछेक घरों की छत से होकर भी लाइन गुजर रही है। तार टूटने की स्थिति में ग्रामीणों को जान-माल का नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत कई बार अफसरों से भी की गई लेकिन अफसर गौर नहीं करते है। शायद उन्हें हादसे का इंतजार है। ग्रामीणों ने जेई से यह भी कहा कि विभागीय स्तर से महीना भर के घरों ऊपर से लाइन नहीं हटाई गई तो बिजली अफसरों के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। हरवीर ने बताया कि जेई ने उन्हें अफसरों से बात कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें