सिलहरी। आमगांव के जंगल में चार लोगों ने बृहस्पतिवार की शाम को साथ बैठकर शराब पी। नशे में होने के बाद एक युवक को जान से मारने की कोशिश की गई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव आमगांव निवासी गिरीश सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि नौ सितंबर को गांव के ही राकेश, अखिलेश, मिथुन और राघवेंद्र बेटे अरुण कुमार को घर से बुलाकर ले गए। आरोप है कि चारों लोगों ने बेटे को शराब पिलाकर नशे में कर दिया। इसके बाद उसको जान से मारने की कोशिश की। उसके सीने पर बैठकर गला दबाकर जाने लेने की कोशिश की। गांव के ही लोगों ने देखकर बचाया और वीडियो बनाकर उसको वायरल कर दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। संवाद