फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढौ़ली में तालाब पर कब्जा करने की शिकायत डीएम से

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के गांव गढ़ौली में इन दिनों कई लोग सरकारी तालाब पर अवैध कब्जा कर मकान का निर्माण कर रहे हैं, जिसको लेकर गांव के कुछ लोगों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन

गांव निवासी योगेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि ग्राम प्रधान के घर के निकट एक सरकारी तालाब है, जिस पर कुछ लोग अवैध कब्जा कर उस पर मकान आदि का निर्माण कर रहे हैं, जबकि प्रदेश सरकार द्वारा जल संचय करने के लिए योजना चलाई जा रही है, ताकि गांव का पानी तालाबों में संचय हो सके। लोगों का कहना है कि धीरे-धीरे तालाब पट जाने से गांव में जल संचय करने का संकट पैदा हो सकता है। उन्होंने जिलाधिकारी से इसकी जांच कर तालाब से अवैध कब्जा हटवाए जाने एवं दोषी लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें