फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी में पकड़ा गया फर्जी वकील

सार

उसे पकड़कर जब सवाल किए गए तो वह किसी का जवाब नहीं दे पाया।बार सचिव संदीप मिश्रा ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी के तहत एफआईआर दर्ज कराई है।पूछताछ में उसने अपना नाम उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लागंज निवासी श्रीकृष्ण बताया।
विज्ञापन
कचहरी में पकड़ा गया नकली वकील। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं। कचहरी में एक फर्जी वकील पकड़ा गया। उसे पकड़कर जब सवाल किए गए तो वह किसी का जवाब नहीं दे पाया। इस पर उसकी पिटाई कर सिविल लाइंस पुलिस के हवाले कर दिया गया। बार सचिव संदीप मिश्रा ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी के तहत एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मामला मंगलवार दोपहर का है। उस वक्त एक व्यक्ति अपनी बाइक लेकर कचहरी पहुंचा। जिस पर पुलिस, एडीजीसी क्राइम और न्याय विभाग लिखा था। बार एसोसिएशन के सचिव संदीप मिश्रा वहां से गुजरे तो उनकी नजर बाइक पर लिखे एडीजीसी क्राइम पर पड़ी। उन्होंने बाइक सवार से पूछ लिया कि क्या वह वकील है, तो उसने हां कर दी। यह देखकर कई वकील आ गए। वे उसे पकड़कर बार परिसर में ले गए।
पूछताछ में उसने अपना नाम उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लागंज निवासी श्रीकृष्ण बताया। जब उससे बाइक पर एडीजीसी क्राइम और न्याय विभाग लिखने के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि उसका फुफेरा भाई एडीजीसी है। वह खुद अपने आपको वकील बता रहा था लेकिन रजिस्ट्रेशन नंबर पर अन्य जानकारी नहीं दे पाया। इसपर वकीलों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। फिर उसे पकड़कर सिविल लाइंस थाने के हवाले कर दिया। बार के अध्यक्ष और सचिव संदीप मिश्रा ने धोखाधड़ी करने के आरोप में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। बुधवार को उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें