फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेरिया के सात, डेंगू का एक और बड़ी संख्या में बुखार के मरीज मिले

सार

वजीरगंज ब्लॉक के गांव उरैना में बुखार से छह लोगों की मौत के बाद मंगलवार को दूसरे दिन भी स्वास्थ्य और मलेरिया विभाग की ओर से गांव में हेल्थ कैंप लगाया गया। -----सैदपुर सीएचसी से जुड़े दस से ज्यादा गांवों में बुखार का प्रकोपबदायूं। बुखार, मलेरिया और डेंगू के कारण अब तक कोई मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
उरैना में कराई जा रही फॉगिंग। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं/सैदपुर। वजीरगंज ब्लॉक के गांव उरैना में बुखार से छह लोगों की मौत के बाद मंगलवार को दूसरे दिन भी स्वास्थ्य और मलेरिया विभाग की ओर से गांव में हेल्थ कैंप लगाया गया। विशेष सफाई अभियान भी चलाया गया। मलेरिया विभाग की टीमों ने गांव के 141 घरों में सोर्स रिडक्शन करते हुए 52 घरों में पायराथ्रेम का छिड़काव कराया। मंगलवार को मलेरिया के सात, डेंगू का एक और बड़ी संख्या में बुखार के मरीज मिले।
विज्ञापन

उरैना गांव में मंगलवार को दो स्थानों पर हेल्थ कैंप लगाए गए। जांच में एक डेंगू और 11 मलेरिया के मरीज मिले। स्वास्थ्य कैंप में पहुंचे डॉ. कमर इकबाल ने बताया कि चार लोगों का एलाइजा सैंपल जांच को भेजा गया है। मलेरिया विभाग की टीमों ने उरैना के साथ आसपास के गांवों में भी दवाओं का छिड़काव किया।
-----
सैदपुर सीएचसी से जुड़े दस से ज्यादा गांवों में बुखार का प्रकोप
बदायूं। सैदपुर सीएचसी से जुड़े दस से ज्यादा गांवों में बुखार का प्रकोप बना हुआ है। यहां मलेरिया के मरीज भी बड़ी संख्या में हैं। गांव नदवारी, टिकुरी, हतरा, अगेही, गोठा, अख्तरा, जखेलिया, पेपल,बगरैन, उदयपुर, मालिन गौटिया आदि गांवों बड़ी संख्या में बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग के साथ पंचायती राय विभाग का अब तक इस ओर ध्यान नहीं गया है। ऐसे में यहां भी हालात बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन

-----
सभी गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें काम कर रही हैं। बुखार, मलेरिया और डेंगू के कारण अब तक कोई मौत नहीं हुई है। उरैना में जिन लोगों की मौत हुई है उसके कारणों की पड़ताल की जा रही है। जहां से भी बुखार के असर की सूचना आती है वहां टीमों को भेजा जा रहा है। दवाओं का छिड़काव भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन

-डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें