अलापुर कस्बे में युवक के घर के बाहर लगी भीड़। संवाद
- फोटो : BADAUN
अलापुर (बदायूं)। कस्बे के वार्ड नंबर तीन में 35 वर्षीय अमित राजपूत ने फंदे से लटककर जान दे दी। एक दिन पहले उसका पत्नी से विवाद हुआ था। वह मां के साथ मायके चली गई। सोमवार सुबह उसका शव फंदे से लटका शव मिला।
कस्बे के वार्ड नंबर तीन निवासी अमित राजपूत पुत्र रामनिवास गैस वेल्डिंग और बाइक मरम्मत का काम करता था। उसके पड़ोसियों के मुताबिक अमित और उसकी पत्नी ओमवती के बीच आए दिन विवाद होता था। रविवार को अमित ने शराब के नशे में ओमवती की पिटाई कर दी। इससे ओमवती ने कॉल करके अपने मायके वालों को इस बात की सूचना दे दी। दोपहर के समय ओमवती की मां अलापुर पहुंच गई और फिर ओमवती को अपने साथ घर ले गई।
इधर रविवार रात अमित ने अपने घर में पंखे से रस्सी बांधकर फंदे से लटककर जान दे दी। मोहल्ले वालों को इसकी इसकी जानकारी तब हुई, जब उसका परिचित एक व्यक्ति अमित को बुलाने उसके घर पहुंचा। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना पर पहुंची पुलिस पड़ोस की छत से होकर उसके घर में दाखिल हुई। जहां उसका शव पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने उसके रिश्तेदारों को सूचना देकर बुला लिया। बाद में युवक की पत्नी भी आ गई। उसके बाद युवक का शव फंदे से उतारा गया और सोमवार दोपहर उसका पोस्टमार्टम करा दिया गया।