फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी के सिपाही ने ई-रिक्शा वालों का खदेड़ा, एक घायल

विज्ञापन
घायल पोलर लोकेंद्र कुमार। - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। रेलवे स्टेशन गेट पर बेतरतीब खड़े ई-रिक्शा देख जीआरपी के सिपाही का गुस्सा फूट पड़ा। उसने डंडा लेकर चालकों को खदेड़ दिया। इस दौरान एक चालक लोकेंद्र डंडा लगने से जख्मी हो गया।
विज्ञापन

मामला रविवार सुबह करीब 10 बजे का है। कोतवाली क्षेत्र के गांव मलिकपुर निवासी लोकेंद्र कुमार पुत्र धनवीर ई-रिक्शा चालक है। वह सवारियां उतारने के लिए रेलवे स्टेशन गेट पर पहुंचा। आसपास कई और रिक्शा भी खड़े थे। इसी दौरान जीआरपी चौकी के एक सिपाही ने गेट के पास से ई-रिक्शा चालकों को हटाने के लिए डंडा फटकारना शुरू कर दिया। इस दौरान डंडा लोकेंद्र की आंख के पास लग गया। इधर, सिपाही को गुस्से में देख कई चालक ई-रिक्शा दूसरी तरफ दौड़ा ले गए। घायल लोकेंद्र के परिचित भी मौके पर आ गए। वे उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। उसकी मरहम-पट्टी कराई। घायल लोकेंद्र ने बताया कि उसका ई-रिक्शा सड़क किनारे खड़ा था। लोकेंद्र ने आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर सौंप दी है। इसे लेकर जीआरपी चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह ने बताया कि स्टेशन गेट के पास ई-रिक्शा बेतरतीब खड़े कर दिए जाने से यात्रियों को आने-जाने में दिक्कत होती है। सिपाही ने ई-रिक्शा हटवाए थे लेकिन आपाधापी में एक चालक घायल हो गया। सिपाही ने उसका इलाज भी कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें