फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजीरगंज में लड़की से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र में लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। वह खेत पर पिता को चाय देने गई थी, इसी दौरान रास्ते में घास काट रहे युवक ने उससे छेड़छाड़ कर दी। पिता से मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह घटना थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव के एक व्यक्ति के अनुसार वह 17 अगस्त को अपने खेत पर काम कर रहा था। उसकी 18 वर्षीय बेटी खेत पर चाय देने आ रही थी। उस दौरान गंगा लहरी रास्ते में घास काट रहा था। उसने लड़की को पकड़ लिया। उसके साथ छेड़छाड़ की। लड़की उससे बचकर उसके पास पहुंची और उसकी हरकत के बारे में बताया। इससे वह उसके पास पहुंचा। उसने आरोपित से शिकायत की तो उसने उसका गला पकड़ लिया। लड़की से उसकी शादी कराने की बात कही। इसके बाद युवक वहां से भाग गया। व्यक्ति ने आरोपित गंगा लहरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें