फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के बाद युवक की हत्या, लापरवाही पर पुलिस पर हमला

विज्ञापन
पुलिस की गाड़ी में बैठे घायल एसओ प्रकाश सिंह। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव पेंपल में 20 वर्षीय सुखवीर की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। गांव के नजदीक उसका क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। पुलिस की लापरवाही पर गुस्साए ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पुलिस वालों को दौड़ाकर पीटा। पथराव किया, जिसमें एसओ प्रकाश सिंह और सिपाही पुष्पेंद्र घायल हो गए। बाद में पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने बमुश्किल उन्हें समझाकर शांत किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

ग्राम पेंपल निवासी सुखवीर पुत्र जयपाल 24 जुलाई को खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। उस दिन रात तक युवक घर नहीं आया तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। दूसरे दिन परिवार वाले थाने गए लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी तक दर्ज नहीं की। तीसरे दिन गुमशुदगी दर्ज कर खानापूर्ति की गई। परिवार वालों के कहने पर पुलिस ने 28 जुलाई को पड़ोसी गांव बरखेड़ा निवासी कोमिल, रामपाल पुत्रगण लटूरी, कल्लू उर्फ कल्यान पुत्र दोदराम और उसकी पत्नी सुखदेई उर्फ सुधा के खिलाफ अपहरण के आरोप में मामला तरमीम कर लिया था, लेकिन युवक को तलाश करने में कोई रुचि नहीं दिखाई। परिवार वाले सिर्फ थाने के चक्कर लगाते रहे।
शनिवार सुबह आंवला रोड किनारे युवक का शव क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। परिवार वालों ने कपड़े, मोबाइल और अन्य सामान के आधार पर सुखवीर के रूप में शव की पहचान की। ऐसे में पुलिस की लापरवाही से गुस्साए परिवार वालों ने वजीरगंज-आंवला रोड पर जाम लगा दिया। जैसे ही सूचना पर थाना पुलिस पहुंची ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, यही नहीं पुलिस कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसमें एसओ प्रकाश सिंह और सिपाही पुष्पेंद्र घायल हो गए। सूचना पर कई थानों की पुलिस एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा, एसडीएम बिसौली ज्योति शर्मा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बमुश्किल ग्रामीणों को शांत किया। उन्हें उचित कार्रवाई और जांच का आश्वासन दिया, तब कहीं अपराह्न साढ़े तीन बजे जाम खोला गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। परिवार वालों ने पुलिस की लापरवाही बताते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

-
पेंपल गांव का सुखवीर 24 जुलाई से लापता था। शनिवार सुबह उसका क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। परिवार वालों ने कपड़े, मोबाइल आदि से उसकी पहचान की है। परिवार वाले पुलिस से गुस्सा थे, इससे उन्होंने पथराव भी किया। इसमें एसओ और सिपाही को चोटें आई हैं। मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है, उचित कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
----

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें